Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

अमरोहा में तीन दिवसीय सरस मेले का शुभारंभ #shortsviral #samarindia #sarasmela

Fatehabad, Agra | Feb 6, 2026

MORE NEWS

पूरनपुर में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निकला जागरूकता अभियान, दुकानदारों को बांटे तिरंगे

पीलीभीत/पूरनपुर। देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से 9 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद पूरनपुर के अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने नगर में भ्रमण कर अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया।

अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने पूरनपुर नगर की विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर दुकानदारों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने स्वयं भी अपने घर पर तिरंगा लगाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान रखते हुए इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

नगर भ्रमण के दौरान लोगों में भी अभियान को लेकर उत्साह देखने को मिला। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तिरंगा प्राप्त कर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर: रोहित कुमार यादव
स्थान: पूरनपुर, पीलीभीत

पूरनपुर में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निकला जागरूकता अभियान, दुकानदारों को बांटे तिरंगे पीलीभीत/पूरनपुर। देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से 9 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद पूरनपुर के अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने नगर में भ्रमण कर अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया। अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने पूरनपुर नगर की विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर दुकानदारों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने स्वयं भी अपने घर पर तिरंगा लगाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान रखते हुए इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। नगर भ्रमण के दौरान लोगों में भी अभियान को लेकर उत्साह देखने को मिला। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तिरंगा प्राप्त कर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने का संकल्प लिया। रिपोर्टर: रोहित कुमार यादव स्थान: पूरनपुर, पीलीभीत

Fatehabad, Agra | Aug 11, 2026

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के सामने कुछ बोलते हैं, लेकिन सदन में चर्चा से बचते हैं। उन्होंने कहा कि NDA के सांसद राहुल गांधी से मांग कर रहे हैं कि “भागो मत और चर्चा करो।”

गिरिराज सिंह के इस बयान के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।
.
.
.
.
#GirirajSingh #RahulGandhi #NDA #Congress #BJP

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के सामने कुछ बोलते हैं, लेकिन सदन में चर्चा से बचते हैं। उन्होंने कहा कि NDA के सांसद राहुल गांधी से मांग कर रहे हैं कि “भागो मत और चर्चा करो।” गिरिराज सिंह के इस बयान के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। . . . . #GirirajSingh #RahulGandhi #NDA #Congress #BJP

Fatehabad, Agra | Aug 11, 2026

गाजीपुर सदर तहसील क्षेत्र की रहने वाली गुड़िया सिंह ने आबादी के रास्ते को लेकर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। गुड़िया सिंह का कहना है कि वह 100% दिव्यांग हैं और रास्ता अवरुद्ध होने के कारण उन्हें आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गुड़िया सिंह के मुताबिक, वह कई बार डीएम कार्यालय जाकर प्रार्थना पत्र दे चुकी हैं। उनका दावा है कि वह दो बार लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास भी कर चुकी हैं, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। उनका आरोप है कि सदर तहसील की राजस्व टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचता है, लेकिन नायब तहसीलदार को किसी का फोन आने के बाद टीम वापस लौट जाती है।

गुड़िया सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि आबादी के रास्ते का मौके पर निरीक्षण किसी उच्च अधिकारी से कराया जाए और रास्ते की समस्या का समाधान कराया जाए।
.
.
.
.
#Ghazipur #GhazipurNews #SadarTehsil #UPNews #DMGhazipur

गाजीपुर सदर तहसील क्षेत्र की रहने वाली गुड़िया सिंह ने आबादी के रास्ते को लेकर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। गुड़िया सिंह का कहना है कि वह 100% दिव्यांग हैं और रास्ता अवरुद्ध होने के कारण उन्हें आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुड़िया सिंह के मुताबिक, वह कई बार डीएम कार्यालय जाकर प्रार्थना पत्र दे चुकी हैं। उनका दावा है कि वह दो बार लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास भी कर चुकी हैं, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। उनका आरोप है कि सदर तहसील की राजस्व टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचता है, लेकिन नायब तहसीलदार को किसी का फोन आने के बाद टीम वापस लौट जाती है। गुड़िया सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि आबादी के रास्ते का मौके पर निरीक्षण किसी उच्च अधिकारी से कराया जाए और रास्ते की समस्या का समाधान कराया जाए। . . . . #Ghazipur #GhazipurNews #SadarTehsil #UPNews #DMGhazipur

Fatehabad, Agra | Aug 11, 2026

उत्तर प्रदेश के झांसी में ट्रेन के अंदर एक युवती के कथित तौर पर फर्जी TTE बनकर यात्रियों से पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती TTE जैसी जैकेट और गले में फर्जी आईडी कार्ड पहनकर यात्रियों के टिकट चेक कर रही थी। टिकट नहीं होने पर किसी से ₹100 तो किसी से ₹200 लिए जाने का आरोप है।

अगले डिब्बे में पहुंचने पर एक यात्री को युवती पर शक हुआ। यात्री ने कैमरा ऑन कर उससे कर्मचारी नंबर और असली आईडी कार्ड दिखाने को कहा। इसके बाद युवती के जवाब बदलने लगे। कभी उसने चेकिंग के लिए भेजे जाने की बात कही तो कभी मध्य प्रदेश में ड्यूटी होने का दावा किया।

बताया जा रहा है कि युवती के पास करीब ₹3,500 से ₹4,000 नकद मिला, जिसे यात्रियों से वसूली गई रकम बताया जा रहा है। यात्रियों ने मामले की सूचना RPF को दी, जिसके बाद झांसी स्टेशन पर युवती को हिरासत में लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
.
.
.
.
#Jhansi #JhansiNews #FakeTTE #TTE #IndianRailways #RPF

उत्तर प्रदेश के झांसी में ट्रेन के अंदर एक युवती के कथित तौर पर फर्जी TTE बनकर यात्रियों से पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती TTE जैसी जैकेट और गले में फर्जी आईडी कार्ड पहनकर यात्रियों के टिकट चेक कर रही थी। टिकट नहीं होने पर किसी से ₹100 तो किसी से ₹200 लिए जाने का आरोप है। अगले डिब्बे में पहुंचने पर एक यात्री को युवती पर शक हुआ। यात्री ने कैमरा ऑन कर उससे कर्मचारी नंबर और असली आईडी कार्ड दिखाने को कहा। इसके बाद युवती के जवाब बदलने लगे। कभी उसने चेकिंग के लिए भेजे जाने की बात कही तो कभी मध्य प्रदेश में ड्यूटी होने का दावा किया। बताया जा रहा है कि युवती के पास करीब ₹3,500 से ₹4,000 नकद मिला, जिसे यात्रियों से वसूली गई रकम बताया जा रहा है। यात्रियों ने मामले की सूचना RPF को दी, जिसके बाद झांसी स्टेशन पर युवती को हिरासत में लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है। . . . . #Jhansi #JhansiNews #FakeTTE #TTE #IndianRailways #RPF

Fatehabad, Agra | Aug 11, 2026

मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बिरालसी में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब 4 बजे से ही श्रद्धालु हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गांव के शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए।

महिलाएं भी सुबह से ही शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए पहुंचीं। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और लोग भीगते हुए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भक्ति और श्रद्धा का माहौल नजर आया।
.
.
.
.
#Muzaffarnagar #Charthawal #Biralsi #Mahashivratri #Sawan

मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बिरालसी में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब 4 बजे से ही श्रद्धालु हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गांव के शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। महिलाएं भी सुबह से ही शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए पहुंचीं। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और लोग भीगते हुए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भक्ति और श्रद्धा का माहौल नजर आया। . . . . #Muzaffarnagar #Charthawal #Biralsi #Mahashivratri #Sawan

Fatehabad, Agra | Aug 11, 2026

अमरोहा में तीन दिवसीय सरस मेले का शुभारंभ #shortsviral #samarindia #sarasmela - Fatehabad News