खलटाका पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम महाराजखेड़ी के एक युवक को सट्टा लिखते रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर मौके पर दबिश दी गई। पुलिस ने आरोपी तबरेज पिता सत्तार खान (36) निवासी महाराजखेड़ी के कब्जे से 2350 रुपए नकद, सट्टे के अंक लिखी 21 पर्चियां और एक पेन जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध सट्टा एक्ट क