घाटमपुर: रतनपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में पूर्व प्रधान की पत्नी तारावती ने 272 मतों से हासिल की जीत
घाटमपुर तहसील के रतनपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में तारावती ने शुक्रवार शाम 5 बजे शानदार जीत दर्ज की है। पूर्व प्रधान की पत्नी तारावती ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामखिलावन को 272 मतों के अंतर से पराजित किया। पतारा ब्लॉक सभागार में दो राउंड में मतगणना संपन्न हुई।