घाटमपुर: सर्राफा व्यापारी से लूट का खुलासा न होने पर व्यापारियों ने साढ़ थाने का किया घेराव
साढ़ के कुढ़नी में सराफा व्यापारी से हुई 12 लाख की लूट के मामले में पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं जुटा पाई है। घटना के 12 दिन बाद भी अपराधियों का पता नहीं चल पाने से नाराज व्यापारियों ने साढ़ थाने का घेराव किया। थाना प्रभारी ने शुक्रवार शाम 5:00 बताया घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई है,जल्द खुलासा किया जाएगा।