नईसराय: सांदोह गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने 28 वर्षीय युवक पर हमला किया, युवक घायल
नईसराय थाना क्षेत्र के सांदोह गांव में पुरानी रंजिश के चलते 28 वर्षीय युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल हुए युवक का नाम सुनील पुत्र पूरन अहिरवार उम्र 28 वर्ष है। घायल के परिजनों ने बताया कि उन्ही के गांव के निखिल अहिरवार ने पुरानी रंजिश को लेकर पीछे से लाठी से हमला कर दिया जिसके कारण से वह घायल हो गया।