बांसगांव: उरुआ के बेसहनी गाँव में पागल कुत्ते के काटने से भैंस में रेबीज, मौत के बाद 30 लोगों ने लगवाया एंटी-रेबीज इंजेक्शन
उरुवा क्षेत्र के बेसहनी गांव में पागल कुत्ते के काटने से एक भैंस के रेबीज संक्रमित होने का मामला सामने आया है। घटना के करीब दो महीने बाद 17 अप्रैल को भैंस की मौत हो गई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। कुत्ते के काटने की जानकारी भैंस की मौत से एक दिन पहले तब हुई, जब उसने खाना-पीना छोड़ दिया। पशुपालक द्वारा पशु चिकित्सक बुलाने पर रेबीज संक्रमण की पुष्टि की।