पीरटांड: जिला शिक्षा पदाधिकारी ने महसलुंडी विद्यालय का दौरा कर शिक्षण कार्य का जायजा लिया
जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद ने मंगलवार को 12 बजे महसलुंडी विद्यालय का दौरा कर पठन पाठन कार्य के हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक को बदला गया है और कई दिशा-निर्देश भी जारी किए गए । स्थानीय अभिभावक कन्हैया सिंह ने बताया आरटीआई में भी इस बात की पुष्टि हुई है कि विद्यालय में शिक्षक की भारी कमी है।