पीरटांड: बडड्डीहा स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया
गिरिडीह–पीरटांड़ रोड स्थित बदड्डीहा स्कूल में गुरुवार को 1 बजे छात्र छात्राओं के लिए एक विशेष साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई स्कूल के प्रिंसिपल दीपक कुमार ने की। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी।