पीरटांड: पीरटांड़ व चाईबासा पुलिस ने माओवादी अनल दा के घर के बाहर झरहा टोला में इश्तिहार चिपकाया
पीरटांड़ पुलिस और चाईबासा पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के सदस्य अनल दा उर्फ पत्तिराम मांझी के झरहा टोला बालेथान स्थित घर के बाहर रविवार को 2 बजे इस्तिहार चिपकाया।इस नक्सली के विरूद्ध न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार को चाईबासा के टेबो थाना एवं पीरटांड़ थाना की पुलिस द्वारा ग्रामीणों के समक्ष लगाया गया।