पीरटांड: कल्याण गुरुकुल पीरटांड़ के 25 प्रशिक्षित युवक महाराष्ट्र की कंपनी में नियुक्त, प्रमाण पत्र देकर दी गई शुभकामनाएं
पीरटांड़ में संचालित कल्याण गुरुकुल से तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त 25 युवाओं को महाराष्ट्र के एक कंपनी में नियोजित किया गया। शनिवार को 1 बजे सभी प्रशिक्षित युवाओं को पदाधिकारीयों ने प्रमाण पत्र देकर शुभकामनाएं दी।