पीरटांड: पीरटांड़ थाना क्षेत्र के बराकर नदी स्थित परसबनी घाट के पास मिला एक व्यक्ति का शव
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के बराकर नदी स्थित परसबनी घाट के पास शुक्रवार सुबह को 8 बजे एक व्यक्ति का शव देखा गया।शव मुंह की ओर पानी में डूबा हुआ था।ऊपर से पीठ दिख रहा था।घटना की सूचना स्थानीय मुखिया सुंदर किश्कू को मिलने के बाद इन्होंने सूचना पुलिस को दी।जिसके बाद पुलिस ने शव को बराकर नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान नही हो पाई।