फतेहाबाद: निबोहरा के ग्राम चमरौली में हर घर नल योजना के तहत डाली गई पाइपलाइन धंसी, मकानों पर खतरा बना बड़ा गड्ढा
Fatehabad, Agra | Aug 12, 2026 निबोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम चमरौली में बुधवार दोपहर भारी बारिश के बाद हर-हर नल योजना की तहत डाली गई पाइपलाइन धंस जाने से एक बड़ा गड्ढा निकल आया। जिसके चलते आसपास के मकानो पर खतरा पैदा हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने पाइपलाइन को ठीक कराए जाने की मांग की है।