पिंड्रा: फूलपुर थाना क्षेत्र में मां काली के मंदिर से लाखों रुपए के आभूषण हुए चोरी, पुलिस जांच में जुटी
फूलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह कुआर के प्रसिद्ध मां काली के मंदिर से लाखो रुपए कीमती आभूषण, त्रिशूल और दान पेटी के पैसे चोरी होने की घटना प्रकाश में आया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फूलपुर थाना क्षेत्र की पुलिस टीम जांच में जुट गई है। वही मंदिर में चोरी की घटना से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है ।