पिंड्रा: वाराणसी को भिखारी मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने चलाया अभियान, भिखारियों को भेजा जा रहा अपना घर आश्रम
नगर निगम वाराणसी को भिखारी मुक्त बनाने के लिए अभियान की शुरुआत हुई है। नगर निगम की टीम भिखारी को डिटेन कर अपना घर आश्रम पहुंचा रही है। बुधवार को करीब एक दर्जन भिखारी को नगर निगम ने अपना घर आश्रम भेजा। अधिकारियों के अनुसार अपना घर आश्रम में भिखारियों काउंसलिंग की जाएगी।