पिंड्रा: पत्नी के साथ घरेलू हिंसा और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जंसा थाना क्षेत्र की पुलिस ने विगत 21 अक्टूबर को वरुणा नदी में मिले महिला के शव का शिनाख्त किया। मृतका के शिनाख्त होने पर सामने आया कि महिला के पति द्वारा घरेलू हिंसा करने और प्रताड़ित किए जाने को लेकर महिला ने आत्महत्या की है। मायके वालो के आरोप के पश्चात आरोपी पति सुनील पाल को पुलिस ने बड़ागांव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।