पिंड्रा: शादी के लिए नाबालिग का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जंसा पुलिस ने अपहृत को बरामद किया
जंसा थाना क्षेत्र में 3 अक्टूबर को शादी के लिए अपहृत हुई नाबालिग को गुरुवार को बरामद किया। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर परमपुर अंडरपास के पास से महाराष्ट्र निवासी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर अपहृत नाबालिग को बरामद का परिजनों को सुपुर्द किया गया।