पिंड्रा: वाराणसी में शुरू हुआ बंगाल क्रूज का संचालन, वाराणसी से प्रयागराज और बलिया तक की यात्रा होगी
गंगा में चलने वाले बंगाल क्रूज का मंगलवार से संचालन शुरू हो गया है। क्रूज के अधिकारियों के अनुसार प्रतिव्यक्ति 15 हजार रुपए देकर गंगा में यात्रा होगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश बंगाल क्रूज का संचालन वाराणसी से चुनार होते हुए प्रयागराज और गाजीपुर होते हुए बलिया तक करवाया जाएगा। फिलहाल औपचारिक रूप से मंगलवार को इसका संचालन शुरू कर दिया गया है।