पिंड्रा: हरहुआ में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की घटना
बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ में घर के बाहर खड़ी बाइक को देर रात चोरों ने चोरी कर ली। चोरी की घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दिया। हरहुआ पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चोर को ढूंढने में जुट गई।