Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi

उपायुक्त ड़ा ़हरीश कुमार वशिष्ट ने नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य शिखा पांचाल सनौली खुर्द को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Panipat, Panipat | Jun 10, 2026

MORE NEWS

TDI और किंग्सबरी RWA आमने-सामने, कार्यालय पर हुआ हंगामा

#MJ24News #Kingsbury #KingsburyRWA #TDI #TDICity #ElectricityIssue #PowerCrisis #Kundli #SonipatNews #BreakingNews #HaryanaNews #RWAProtest #ElectricityRecharge #MJ24Exclusive #LocalNews #SamacharHaryana
#kundli

TDI और किंग्सबरी RWA आमने-सामने, कार्यालय पर हुआ हंगामा #MJ24News #Kingsbury #KingsburyRWA #TDI #TDICity #ElectricityIssue #PowerCrisis #Kundli #SonipatNews #BreakingNews #HaryanaNews #RWAProtest #ElectricityRecharge #MJ24Exclusive #LocalNews #SamacharHaryana #kundli

Panipat, Panipat | Jun 10, 2026

पेंडेंसी खत्म करने की समयसीमा तय, लापरवाही पर होगी जवाबदेही: उपायुक्त डॉ. हरीश वशिष्ठ

सीएम विंडो व राजस्व मामलों की लंबित फाइलों पर सख्त हुए उपायुक्त, सप्ताहांत में भी कार्यालय खोलने के निर्देश

राजस्व सेवाओं में तेजी लाने के निर्देश, सीएम विंडो शिकायतों के निस्तारण पर विशेष फोकस

जनता को समय पर सेवाएं देना अधिकारियों की जिम्मेदारी, लंबित मामलों पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी

जिले में लंबित राजस्व मामलों, सीएम विंडो शिकायतों तथा विभिन्न प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मंगलवार को जिला सचिवालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

  उपायुक्त ने लंबित टोकन, नामांतरण (म्यूटेशन), सीमांकन (डिमार्केशन), ततीमा एवं भू-नक्शा, एग्रीस्टैक, राजस्व अभिलेखों के डिजिटलीकरण, लाल किताब व ततीमा फील्ड बुक के रखरखाव, राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम-1956 के तहत लंबित मध्यस्थता मामलों, आधुनिक राजस्व रिकॉर्ड कक्ष, सीमा स्तंभ, राजस्व न्यायालयों के मामलों, जनगणना कार्य, समाधान शिविर शिकायतों, सीएम विंडो तथा जनसंवाद से संबंधित मामलों की विस्तार से समीक्षा की।

    बैठक के दौरान उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अधिकारियों को  निर्देश देते हुए कहा कि जनता से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है। अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी पेंडेंसी समाप्त करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि आवश्यक होने पर शनिवार और रविवार को भी कार्यालय खोलकर कार्य किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

    उपायुक्त ने कहा कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का गंभीरता से समाधान किया जाए। किसी भी शिकायत को केवल औपचारिकता के आधार पर बंद न किया जाए, बल्कि उसका गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

बैठक में उपायुक्त ने जिला सचिवालय भवन के रखरखाव और सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सचिवालय भवन का बेहतर रंग-रोगन कर उसे आकर्षक बनाया जाए तथा जहां आवश्यक हो वहां गत्तों के स्थान पर शीशे का उपयोग किया जाए, ताकि भवन की कार्यकुशलता और सौंदर्य दोनों में सुधार हो सके।

    समीक्षा बैठक में एसडीएम मनदीप कुमार, समालखा के एसडीएम अमित कुमार, इसराना के एसडीएम नवदीप नैन, डीडीपीओ राजेश शर्मा, पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता साबित पन्नू, तहसीलदार वीरेंद्र गिल, तहसीलदार कैलाश, नरेंद्र दलाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

पेंडेंसी खत्म करने की समयसीमा तय, लापरवाही पर होगी जवाबदेही: उपायुक्त डॉ. हरीश वशिष्ठ सीएम विंडो व राजस्व मामलों की लंबित फाइलों पर सख्त हुए उपायुक्त, सप्ताहांत में भी कार्यालय खोलने के निर्देश राजस्व सेवाओं में तेजी लाने के निर्देश, सीएम विंडो शिकायतों के निस्तारण पर विशेष फोकस जनता को समय पर सेवाएं देना अधिकारियों की जिम्मेदारी, लंबित मामलों पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी जिले में लंबित राजस्व मामलों, सीएम विंडो शिकायतों तथा विभिन्न प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मंगलवार को जिला सचिवालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने लंबित टोकन, नामांतरण (म्यूटेशन), सीमांकन (डिमार्केशन), ततीमा एवं भू-नक्शा, एग्रीस्टैक, राजस्व अभिलेखों के डिजिटलीकरण, लाल किताब व ततीमा फील्ड बुक के रखरखाव, राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम-1956 के तहत लंबित मध्यस्थता मामलों, आधुनिक राजस्व रिकॉर्ड कक्ष, सीमा स्तंभ, राजस्व न्यायालयों के मामलों, जनगणना कार्य, समाधान शिविर शिकायतों, सीएम विंडो तथा जनसंवाद से संबंधित मामलों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक के दौरान उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है। अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी पेंडेंसी समाप्त करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि आवश्यक होने पर शनिवार और रविवार को भी कार्यालय खोलकर कार्य किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उपायुक्त ने कहा कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का गंभीरता से समाधान किया जाए। किसी भी शिकायत को केवल औपचारिकता के आधार पर बंद न किया जाए, बल्कि उसका गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में उपायुक्त ने जिला सचिवालय भवन के रखरखाव और सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सचिवालय भवन का बेहतर रंग-रोगन कर उसे आकर्षक बनाया जाए तथा जहां आवश्यक हो वहां गत्तों के स्थान पर शीशे का उपयोग किया जाए, ताकि भवन की कार्यकुशलता और सौंदर्य दोनों में सुधार हो सके। समीक्षा बैठक में एसडीएम मनदीप कुमार, समालखा के एसडीएम अमित कुमार, इसराना के एसडीएम नवदीप नैन, डीडीपीओ राजेश शर्मा, पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता साबित पन्नू, तहसीलदार वीरेंद्र गिल, तहसीलदार कैलाश, नरेंद्र दलाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Panipat, Panipat | Jun 10, 2026

नीट की परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर प्रशासन गंभीर: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ

नीट परीक्षा को लेकर अलर्ट, उपायुक्त ने तैयारियों की कमान कसी

नीट परीक्षा के लिए हाई लेवल मीटिंग, एडीसी बने ओवरऑल इंचार्ज

21 जून को होगी नीट परीक्षा, प्रशासन का सुरक्षा व व्यवस्थाओं पर रहेगा जोर

परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए सख्त निर्देश

 राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि इस परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर  गंभीरता  से कार्य करने की आवश्यकता है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उच्च स्तरीय निर्देशों के तहत परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियों पर ध्यान दिया जा रहा है।

उपायुक्त ने बताया कि 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के मद्देनजऱ संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, परीक्षार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है, जो सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

  प्रशासन द्वारा गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति को भी सक्रिय कर दिया गया है। समिति परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक कंट्रोल, तथा आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। उपायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि अधिकारी सो एस ओपी को फॉलो करे। परीक्षा केंद्रों पर केवल वैध प्रवेश पत्र वाले अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जाए तथा मोबाइल, ब्लूटूथ जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा, पुलिस विभाग को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले ही तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में निर्धारित परीक्षा केंद्र: पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय, बिहोली, समालखा, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जीटी रोड, पानीपत,एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मॉडल टाउन, जीएसएसएस, तहसील कैंप, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, सेक्टर-18, पानीपत
जीएसएसएस, सिवाह  इन केंद्रों पर बैठने, पानी, घड़ी, सुरक्षा और अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।                            
  उपायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों पर केवल वैध प्रवेश पत्र वाले अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जाए तथा मोबाइल, ब्लूटूथ जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा, पुलिस विभाग को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले ही तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं ।                
  
जिले में नीट परीक्षा के लिए  7 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, इन परीक्षा केंद्रों में 2686 परीक्षा देगे। परीक्षा का समय दोपहर बाद 2 बजे से 5 बजे तक रहेगा, परन्तु परीक्षा केंद्रों में एंट्री 11 बजे से 1.30 बजे तक रहेगी।परीक्षा के शांति पुर्वक आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा डयूटी मैजिस्टेट लगाए जाएगे। वही सुरक्षा कि दृष्टि से चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगे।

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे, निगम एडिशनल कमिश्नर विवेक चौधरी, सीईओ जिला परिषद डॉक्टर किरण सिंह, एसडीएम मनदीप सिंह, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, नगराधीश टीनू पोसवाल, नगर निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, डीएसपी सतीश वत्स, संयोजक राजेश नरवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

नीट की परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर प्रशासन गंभीर: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ नीट परीक्षा को लेकर अलर्ट, उपायुक्त ने तैयारियों की कमान कसी नीट परीक्षा के लिए हाई लेवल मीटिंग, एडीसी बने ओवरऑल इंचार्ज 21 जून को होगी नीट परीक्षा, प्रशासन का सुरक्षा व व्यवस्थाओं पर रहेगा जोर परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए सख्त निर्देश राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि इस परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उच्च स्तरीय निर्देशों के तहत परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियों पर ध्यान दिया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के मद्देनजऱ संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, परीक्षार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है, जो सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। प्रशासन द्वारा गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति को भी सक्रिय कर दिया गया है। समिति परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक कंट्रोल, तथा आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। उपायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि अधिकारी सो एस ओपी को फॉलो करे। परीक्षा केंद्रों पर केवल वैध प्रवेश पत्र वाले अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जाए तथा मोबाइल, ब्लूटूथ जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा, पुलिस विभाग को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले ही तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में निर्धारित परीक्षा केंद्र: पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय, बिहोली, समालखा, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जीटी रोड, पानीपत,एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मॉडल टाउन, जीएसएसएस, तहसील कैंप, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, सेक्टर-18, पानीपत जीएसएसएस, सिवाह इन केंद्रों पर बैठने, पानी, घड़ी, सुरक्षा और अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उपायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों पर केवल वैध प्रवेश पत्र वाले अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जाए तथा मोबाइल, ब्लूटूथ जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा, पुलिस विभाग को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले ही तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं । जिले में नीट परीक्षा के लिए 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, इन परीक्षा केंद्रों में 2686 परीक्षा देगे। परीक्षा का समय दोपहर बाद 2 बजे से 5 बजे तक रहेगा, परन्तु परीक्षा केंद्रों में एंट्री 11 बजे से 1.30 बजे तक रहेगी।परीक्षा के शांति पुर्वक आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा डयूटी मैजिस्टेट लगाए जाएगे। वही सुरक्षा कि दृष्टि से चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगे। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे, निगम एडिशनल कमिश्नर विवेक चौधरी, सीईओ जिला परिषद डॉक्टर किरण सिंह, एसडीएम मनदीप सिंह, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, नगराधीश टीनू पोसवाल, नगर निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, डीएसपी सतीश वत्स, संयोजक राजेश नरवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Panipat, Panipat | Jun 10, 2026

लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित लघु उद्यमी सम्मेलन का आयोजन
• मुख्य वक्ता:  प्रकाश अखिल भारतीय संगठन मंत्री
• विशिष्ट अतिथि: अरविंद धूमल, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं समन्वयक उत्तरी क्षेत्र
शुभ आदेश मित्तल, सदस्य अखिल भारतीय कार्यसमिति एवं सह-समन्वयक उत्तरी क्षेत्र
रमन सलूजा, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष
• अध्यक्षता: भीम राणा सुप्रसिद्ध उद्योगपति
• उद्योग जगत की छोटी से छोटी समस्या के भी समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है लघु उद्योग भारती: श्री प्रकाश 
• सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राष्ट्र के विकास और अर्थव्यवस्था का सशक्त आधार है : प्रकाश 

     लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित लघु उद्यमी सम्मेलन का सफल आयोजन एसडी पीजी कॉलेज पानीपत समापन हो गया । बतौर मुख्य वक्ता श्री प्रकाश जी अखिल भारतीय संगठन मंत्री ने सभी का मार्गदर्शन किया । सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में अरविंद धूमल अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं समन्वयक उत्तरी क्षेत्र, शुभ आदेश मित्तल सदस्य अखिल भारतीय कार्यसमिति एवं सह-समन्वयक उत्तरी क्षेत्र, और रमन सलूजा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ने शिरकत की । कार्यक्रम की अध्यक्षता भीम राणा सुप्रसिद्ध उद्योगपति पानीपत ने की । सम्मेलन में 250 से अधिक उद्योगपतियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया जिनमें प्रदेश महामंत्री मनोज रंगटा, सेक्टर 29 के प्रधान भगवान अग्रवाल, अतुल मित्तल, एचसी धामू, विनोद धमीजा, विनोद खंडेलवाल, राजीव अग्रवाल, अनिल मित्तल, वीर भान सिंगला, अजय गुप्ता, मनोज अरोड़ा, महेश थरेजा, महेंद्र कंसल, सतिन्द्र गुलिया, राजपाल, नितिन अरोड़ा, जगदीश जैन, ललित जैन, अजय बंसल, अनूप गर्ग, दिनेश गोयल, महेंद्र अग्रवाल, प्रमोद बंसल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे । सम्मेलन को लघु उद्योग भारती पानीपत के अध्यक्ष कपिल गुप्ता और प्रभारी भूपेन्द्र शर्मा का विशेष सहयोग प्राप्त रहा । मंच संचालन कपिल गुप्ता अध्यक्ष लघु उद्योग भारती पानीपत ने किया । इस सम्मेलन का मुख्य उदेश्य उद्योग जगत की वर्तमान परिस्थितियों पर मंथन करना, वर्तमान समय में उद्योग जगत के सामने खड़ी समस्याओं और चुनौतियों पर चर्चा करना, इन समस्याओं के त्वरित समाधान और भविष्य के लिए दूरगामी योजनाओं एवं निराकरण पर गंभीर मंथन करना रहा ।
श्री प्रकाश जी अखिल भारतीय संगठन मंत्री ने ‘एमएसएमई: वर्तमान परिदृश्य, समस्याएं एवं उनके त्वरित एवं दूरगामी समाधान’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि अतीत से लेकर वर्तमान तक भारत के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को समझना नितांत आवश्यक है । हमारे देश को विदेशी आक्रान्ताओं ने जिस प्रकार से लूटा उसका परिणाम यह रहा कि आज़ादी के बाद लगभग शून्य से इस देश ने अपनी विकास यात्रा को प्रारम्भ किया । परन्तु आज यही देश दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और उद्योगों के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में हम आत्मनिर्भरता की और अग्रसर है । जरुरत बस दृढ निश्चय और निरंतरता की है । उन्होंने सभी उद्योगपतियों से आह्वान किया कि वे अपनी सारी समस्याओं की जानकारी लघु उद्योग भारती संगठन तक पहुंचाएं और लघु उद्योग भारती उनके समाधाओं हेतु कोई कसार नहीं छोड़ेगा । बेशक कुछ समस्याओं का समाधान तत्काल एवं त्वरित हो जाता है और कुछ समस्याओं का हल समय के साथ होता है । 
अरविंद धूमल, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं समन्वयक उत्तरी क्षेत्र ने लघु उद्योग भारती संगठन के मूल उदेश्यों, कार्यप्रणाली और औद्योगिक विकास में लघु उद्योग भारती के योगदान पर तथ्यों के साथ जानकारी दी । लघु उद्योग भारती एक ऐसा संगठन है जिसमें वर्तमान में देशभर में 70 हज़ार से अधिक सदस्य है । समाज के क्षेत्र में औद्योगिक विकास से जुड़ा यह एक सबसे बड़ा संगठन है जिसकी इकाईयां पूरे भारत वर्ष में फैली हुई है ।
शुभ आदेश मित्तल सदस्य अखिल भारतीय कार्यसमिति एवं सह-समन्वयक उत्तरी क्षेत्र ने सभी उद्योगपतियों से आह्वान किया कि वे अपनी समस्याओं को लघु उद्योग भारती संगठन तक पहुंचाएं । उनकी छोटी-छोटी कठिनाइयों के निवारण हेतु उन्हें सरकार और नीतिगत संस्थाओं तक पहुंचायां जाएगा । लघु उद्योग भारती उद्यमियों को उचित प्रोत्साहन एवं सहयोग हेतु निरंतर प्रयासरत है ।
रमन सलूजा, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लघु उद्योग भारती हरियाणा में प्रांत और जिला स्तर पर सक्रियता के साथ कार्य कर रही है और जिला स्तर कि लघु उद्योग भारती की इकाईयों को भी चाहिए कि वे इसमें सक्रियता के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और इसमें लघु उद्योग भारती उनके साथ है । इसके लिए सभी जिला इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है । प्रत्येक उद्योग कि अपनी-अपनी विशेषताएं और समस्याएं है । इसलिए प्रत्येक जिले की इकाइयों की सक्रियता और भागीदारी नितांत आवश्यक है । सभी उद्योगपतियों को लघु उद्योग भारती द्वारा पूर्ण सहयोंग और मदद प्रदान की जायेगी । 
मनोज रंगटा, प्रदेश महामंत्री ने लघु उद्योग भारती के भविष्य पर विस्तार से बताते हुए बताया कि आगामी समय में लघु उद्योग भारती पूरे देश में भिन्न क्षेत्रों में लघु उद्योगों की समस्याओं के निदान में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगा और समस्याओं के निदान में इसकी एक प्रमुख भूमिका बनी रहेगी । 
कार्यक्रम में पानीपत जिले के उद्योगपतियों को भी उद्योगों से जुड़े सुझावों को साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया और इन पर गंभीरता के साथ मंथन हुआ । 
भीम राणा अध्यक्ष ने पानीपत कि समस्त औद्योगिक उपस्थिति को लघु उद्योग भारती सम्मेलन का हिस्सा बनने पर धन्यवाद दिया । उन्होनें संतोष व्यक्त किया कि उद्योगों की चिंता करने हेतू ऐसे सामाजिक संस्थान भारत देश में कार्य कर रहे है । यह कार्यक्रम पानीपत के सभी उद्योगों को लघु उद्योग भारती से जुड़ने के लिए और भी प्रेरित करेगा ऐसा उन्हें पूर्ण विश्वास है । 
कपिल गुप्ता अध्यक्ष लघु उद्योग भारती पानीपत ने पानीपत जिला इकाई कि ओर से सम्मेलन में उपस्थित समस्त उपस्थिति का आभार व्यक्त किया । पानीपत एक औद्योगिक नगरी है और टेक्सटाइल यहाँ का प्रमुख उद्योग है और यही यहाँ की जीवन-रेखा है । हाल ही में पानीपत टेक्सटाइल से सम्बंधित कुछ सुझाव लघु उद्योग भारती के माध्यम से केंद्र सरकार के सम्बंधित विभाग को दिए गए थे जिन्हें स्वीकार भी किया गया । पानीपत की एक और बड़ी उपलब्धि की और ध्यान खेंचते हुए उन्होनें कहा कि लघु उद्योग भारती के दो सदस्यों को नेशनल टेक्सटाइल डिवीज़न में ईएम के पद पर सुशोभित किया गया है जिनके नाम अतुल मित्तल और अजय बंसल है और ये पूरे पानीपत औद्योगिक जगत के लिए हर्ष और गर्व का विषय है । उन्होनें कहा कि लघु उद्यमी सम्मेलन उद्योग जगत में नव उर्जा का संचार करेगा ऐसा उन्हें पूर्ण भरोसा है । पानीपत जिले में आयोजित यह सम्मेलन विशेष महत्व रखेगा ।

लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित लघु उद्यमी सम्मेलन का आयोजन • मुख्य वक्ता: प्रकाश अखिल भारतीय संगठन मंत्री • विशिष्ट अतिथि: अरविंद धूमल, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं समन्वयक उत्तरी क्षेत्र शुभ आदेश मित्तल, सदस्य अखिल भारतीय कार्यसमिति एवं सह-समन्वयक उत्तरी क्षेत्र रमन सलूजा, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष • अध्यक्षता: भीम राणा सुप्रसिद्ध उद्योगपति • उद्योग जगत की छोटी से छोटी समस्या के भी समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है लघु उद्योग भारती: श्री प्रकाश • सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राष्ट्र के विकास और अर्थव्यवस्था का सशक्त आधार है : प्रकाश लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित लघु उद्यमी सम्मेलन का सफल आयोजन एसडी पीजी कॉलेज पानीपत समापन हो गया । बतौर मुख्य वक्ता श्री प्रकाश जी अखिल भारतीय संगठन मंत्री ने सभी का मार्गदर्शन किया । सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में अरविंद धूमल अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं समन्वयक उत्तरी क्षेत्र, शुभ आदेश मित्तल सदस्य अखिल भारतीय कार्यसमिति एवं सह-समन्वयक उत्तरी क्षेत्र, और रमन सलूजा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ने शिरकत की । कार्यक्रम की अध्यक्षता भीम राणा सुप्रसिद्ध उद्योगपति पानीपत ने की । सम्मेलन में 250 से अधिक उद्योगपतियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया जिनमें प्रदेश महामंत्री मनोज रंगटा, सेक्टर 29 के प्रधान भगवान अग्रवाल, अतुल मित्तल, एचसी धामू, विनोद धमीजा, विनोद खंडेलवाल, राजीव अग्रवाल, अनिल मित्तल, वीर भान सिंगला, अजय गुप्ता, मनोज अरोड़ा, महेश थरेजा, महेंद्र कंसल, सतिन्द्र गुलिया, राजपाल, नितिन अरोड़ा, जगदीश जैन, ललित जैन, अजय बंसल, अनूप गर्ग, दिनेश गोयल, महेंद्र अग्रवाल, प्रमोद बंसल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे । सम्मेलन को लघु उद्योग भारती पानीपत के अध्यक्ष कपिल गुप्ता और प्रभारी भूपेन्द्र शर्मा का विशेष सहयोग प्राप्त रहा । मंच संचालन कपिल गुप्ता अध्यक्ष लघु उद्योग भारती पानीपत ने किया । इस सम्मेलन का मुख्य उदेश्य उद्योग जगत की वर्तमान परिस्थितियों पर मंथन करना, वर्तमान समय में उद्योग जगत के सामने खड़ी समस्याओं और चुनौतियों पर चर्चा करना, इन समस्याओं के त्वरित समाधान और भविष्य के लिए दूरगामी योजनाओं एवं निराकरण पर गंभीर मंथन करना रहा । श्री प्रकाश जी अखिल भारतीय संगठन मंत्री ने ‘एमएसएमई: वर्तमान परिदृश्य, समस्याएं एवं उनके त्वरित एवं दूरगामी समाधान’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि अतीत से लेकर वर्तमान तक भारत के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को समझना नितांत आवश्यक है । हमारे देश को विदेशी आक्रान्ताओं ने जिस प्रकार से लूटा उसका परिणाम यह रहा कि आज़ादी के बाद लगभग शून्य से इस देश ने अपनी विकास यात्रा को प्रारम्भ किया । परन्तु आज यही देश दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और उद्योगों के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में हम आत्मनिर्भरता की और अग्रसर है । जरुरत बस दृढ निश्चय और निरंतरता की है । उन्होंने सभी उद्योगपतियों से आह्वान किया कि वे अपनी सारी समस्याओं की जानकारी लघु उद्योग भारती संगठन तक पहुंचाएं और लघु उद्योग भारती उनके समाधाओं हेतु कोई कसार नहीं छोड़ेगा । बेशक कुछ समस्याओं का समाधान तत्काल एवं त्वरित हो जाता है और कुछ समस्याओं का हल समय के साथ होता है । अरविंद धूमल, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं समन्वयक उत्तरी क्षेत्र ने लघु उद्योग भारती संगठन के मूल उदेश्यों, कार्यप्रणाली और औद्योगिक विकास में लघु उद्योग भारती के योगदान पर तथ्यों के साथ जानकारी दी । लघु उद्योग भारती एक ऐसा संगठन है जिसमें वर्तमान में देशभर में 70 हज़ार से अधिक सदस्य है । समाज के क्षेत्र में औद्योगिक विकास से जुड़ा यह एक सबसे बड़ा संगठन है जिसकी इकाईयां पूरे भारत वर्ष में फैली हुई है । शुभ आदेश मित्तल सदस्य अखिल भारतीय कार्यसमिति एवं सह-समन्वयक उत्तरी क्षेत्र ने सभी उद्योगपतियों से आह्वान किया कि वे अपनी समस्याओं को लघु उद्योग भारती संगठन तक पहुंचाएं । उनकी छोटी-छोटी कठिनाइयों के निवारण हेतु उन्हें सरकार और नीतिगत संस्थाओं तक पहुंचायां जाएगा । लघु उद्योग भारती उद्यमियों को उचित प्रोत्साहन एवं सहयोग हेतु निरंतर प्रयासरत है । रमन सलूजा, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लघु उद्योग भारती हरियाणा में प्रांत और जिला स्तर पर सक्रियता के साथ कार्य कर रही है और जिला स्तर कि लघु उद्योग भारती की इकाईयों को भी चाहिए कि वे इसमें सक्रियता के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और इसमें लघु उद्योग भारती उनके साथ है । इसके लिए सभी जिला इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है । प्रत्येक उद्योग कि अपनी-अपनी विशेषताएं और समस्याएं है । इसलिए प्रत्येक जिले की इकाइयों की सक्रियता और भागीदारी नितांत आवश्यक है । सभी उद्योगपतियों को लघु उद्योग भारती द्वारा पूर्ण सहयोंग और मदद प्रदान की जायेगी । मनोज रंगटा, प्रदेश महामंत्री ने लघु उद्योग भारती के भविष्य पर विस्तार से बताते हुए बताया कि आगामी समय में लघु उद्योग भारती पूरे देश में भिन्न क्षेत्रों में लघु उद्योगों की समस्याओं के निदान में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगा और समस्याओं के निदान में इसकी एक प्रमुख भूमिका बनी रहेगी । कार्यक्रम में पानीपत जिले के उद्योगपतियों को भी उद्योगों से जुड़े सुझावों को साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया और इन पर गंभीरता के साथ मंथन हुआ । भीम राणा अध्यक्ष ने पानीपत कि समस्त औद्योगिक उपस्थिति को लघु उद्योग भारती सम्मेलन का हिस्सा बनने पर धन्यवाद दिया । उन्होनें संतोष व्यक्त किया कि उद्योगों की चिंता करने हेतू ऐसे सामाजिक संस्थान भारत देश में कार्य कर रहे है । यह कार्यक्रम पानीपत के सभी उद्योगों को लघु उद्योग भारती से जुड़ने के लिए और भी प्रेरित करेगा ऐसा उन्हें पूर्ण विश्वास है । कपिल गुप्ता अध्यक्ष लघु उद्योग भारती पानीपत ने पानीपत जिला इकाई कि ओर से सम्मेलन में उपस्थित समस्त उपस्थिति का आभार व्यक्त किया । पानीपत एक औद्योगिक नगरी है और टेक्सटाइल यहाँ का प्रमुख उद्योग है और यही यहाँ की जीवन-रेखा है । हाल ही में पानीपत टेक्सटाइल से सम्बंधित कुछ सुझाव लघु उद्योग भारती के माध्यम से केंद्र सरकार के सम्बंधित विभाग को दिए गए थे जिन्हें स्वीकार भी किया गया । पानीपत की एक और बड़ी उपलब्धि की और ध्यान खेंचते हुए उन्होनें कहा कि लघु उद्योग भारती के दो सदस्यों को नेशनल टेक्सटाइल डिवीज़न में ईएम के पद पर सुशोभित किया गया है जिनके नाम अतुल मित्तल और अजय बंसल है और ये पूरे पानीपत औद्योगिक जगत के लिए हर्ष और गर्व का विषय है । उन्होनें कहा कि लघु उद्यमी सम्मेलन उद्योग जगत में नव उर्जा का संचार करेगा ऐसा उन्हें पूर्ण भरोसा है । पानीपत जिले में आयोजित यह सम्मेलन विशेष महत्व रखेगा ।

Panipat, Panipat | Jun 10, 2026

पानीपत पुलिस ने गुम हुए 47 मोबाइल फोन ट्रेस कर मालिकों को सौंपे, जिससे उनके चेहरे खिल उठे, पुलिस का किया आभार व्यक्त

 पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस की साइबर सेल टीम ने गुम हुए मोबाइल फोन का सर्च अभियान चलाकर लोगों के 11 लाख रूपए कीमत से अधिक के गुम हुए 47 मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बुधवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में मोबाइल के मालिकों को बुलाकर उन्हें उनका मोबाइल फोन सौंपा, जिससे उनके चेहरे खिल उठे। इसके लिए सभी ने पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस भी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि लोगों ने गुम हुए अपने मोबाइल फोन की शिकायत हर समय पोर्टल व साइबर सेल में की हुई थी। पानीपत साइबर सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर हिमांशु की टीम ने गुम हुए मोबाइल फोन ट्रेस करने की लगातार कोशिशें की और 47 मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद करने में सफलता हासिल की। बरामद मोबाइल अलग अलग कंपनी के है, इनमें 8 हजार से लेकर 80 हजार रूपए तक के मोबाइल शामिल है। इनकी कुल कीमत 11 लाख रूपए से अधिक आकी गई है। मोबाइल के वारसानों को आज जिला पुलिस के सभागार में बुलाकर उन्हें उनका गुम हुआ मोबाइल फोन सौंप दिए गए है। 
पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि जिला पुलिस की साइबर सेल ने करीब 1 माह पहले भी 10 लाख रूपए कीमत से ज्यादा के 41 गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके मालिकों को सौपें गए थे।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि उसका दुरूपयोग रोका जा सके और उसे जल्द से जल्द ढूंढ़ा जा सके।

पानीपत पुलिस ने गुम हुए 47 मोबाइल फोन ट्रेस कर मालिकों को सौंपे, जिससे उनके चेहरे खिल उठे, पुलिस का किया आभार व्यक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस की साइबर सेल टीम ने गुम हुए मोबाइल फोन का सर्च अभियान चलाकर लोगों के 11 लाख रूपए कीमत से अधिक के गुम हुए 47 मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बुधवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में मोबाइल के मालिकों को बुलाकर उन्हें उनका मोबाइल फोन सौंपा, जिससे उनके चेहरे खिल उठे। इसके लिए सभी ने पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि लोगों ने गुम हुए अपने मोबाइल फोन की शिकायत हर समय पोर्टल व साइबर सेल में की हुई थी। पानीपत साइबर सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर हिमांशु की टीम ने गुम हुए मोबाइल फोन ट्रेस करने की लगातार कोशिशें की और 47 मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद करने में सफलता हासिल की। बरामद मोबाइल अलग अलग कंपनी के है, इनमें 8 हजार से लेकर 80 हजार रूपए तक के मोबाइल शामिल है। इनकी कुल कीमत 11 लाख रूपए से अधिक आकी गई है। मोबाइल के वारसानों को आज जिला पुलिस के सभागार में बुलाकर उन्हें उनका गुम हुआ मोबाइल फोन सौंप दिए गए है। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि जिला पुलिस की साइबर सेल ने करीब 1 माह पहले भी 10 लाख रूपए कीमत से ज्यादा के 41 गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके मालिकों को सौपें गए थे। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि उसका दुरूपयोग रोका जा सके और उसे जल्द से जल्द ढूंढ़ा जा सके।

Panipat, Panipat | Jun 10, 2026