नीट की परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर प्रशासन गंभीर: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ
नीट परीक्षा को लेकर अलर्ट, उपायुक्त ने तैयारियों की कमान कसी
नीट परीक्षा के लिए हाई लेवल मीटिंग, एडीसी बने ओवरऑल इंचार्ज
21 जून को होगी नीट परीक्षा, प्रशासन का सुरक्षा व व्यवस्थाओं पर रहेगा जोर
परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए सख्त निर्देश
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि इस परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उच्च स्तरीय निर्देशों के तहत परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियों पर ध्यान दिया जा रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के मद्देनजऱ संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, परीक्षार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है, जो सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।
प्रशासन द्वारा गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति को भी सक्रिय कर दिया गया है। समिति परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक कंट्रोल, तथा आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। उपायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि अधिकारी सो एस ओपी को फॉलो करे। परीक्षा केंद्रों पर केवल वैध प्रवेश पत्र वाले अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जाए तथा मोबाइल, ब्लूटूथ जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा, पुलिस विभाग को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले ही तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में निर्धारित परीक्षा केंद्र: पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय, बिहोली, समालखा, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जीटी रोड, पानीपत,एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मॉडल टाउन, जीएसएसएस, तहसील कैंप, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, सेक्टर-18, पानीपत
जीएसएसएस, सिवाह इन केंद्रों पर बैठने, पानी, घड़ी, सुरक्षा और अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
उपायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों पर केवल वैध प्रवेश पत्र वाले अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जाए तथा मोबाइल, ब्लूटूथ जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा, पुलिस विभाग को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले ही तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं ।
जिले में नीट परीक्षा के लिए 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, इन परीक्षा केंद्रों में 2686 परीक्षा देगे। परीक्षा का समय दोपहर बाद 2 बजे से 5 बजे तक रहेगा, परन्तु परीक्षा केंद्रों में एंट्री 11 बजे से 1.30 बजे तक रहेगी।परीक्षा के शांति पुर्वक आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा डयूटी मैजिस्टेट लगाए जाएगे। वही सुरक्षा कि दृष्टि से चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगे।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे, निगम एडिशनल कमिश्नर विवेक चौधरी, सीईओ जिला परिषद डॉक्टर किरण सिंह, एसडीएम मनदीप सिंह, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, नगराधीश टीनू पोसवाल, नगर निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, डीएसपी सतीश वत्स, संयोजक राजेश नरवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।