मंझनपुर: मुख्यालय सीओ सत्येंद्र तिवारी को एएसपी ने दी क्लीन चिट
जनपद कौशांबी के मंझनपुर सीओ सत्येंद्र तिवारी को छेद्दू के साथ हुई अभद्रता के मामले में एएसपी अशोक वर्मा ने क्लीन चिट दे दी है। निर्वाचन आयोग ने इस मामले में डीएम से रिपोर्ट मांगी थी। एसपी से जब जांच रिपोर्ट मांगी गई तो उन्होंने सीओ को बेदाग व बरी बताया। नामांकन के दौरान छेद्दू चमार को सीओ ने घसीटते हुए बाहर किया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।