मंझनपुर: बेरौचा सोनवारा गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, गृहस्थी जलकर हुई खाक
कौशांबी जिले से बडी खबर निकल कर आ रही है जहाँ कौशांबी थाना क्षेत्र के बेरौचा सोनवारा गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से सुरेश पाल के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अपना इतना विकराल रूप धारण कर लिया जिसमें सुरेश पाल का सारा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया और घर के सदस्य दिलीप पाल, संदीप पाल और शिमला देवी गंभीर रूप से झुलस गए हैं।