मंझनपुर: अनेठा मोड़ के पास से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने मुखबिर की सूचना मिलने पर किया गिरफ्तार
कौशाम्बी जिले के मोहब्बतपुर पइंसा थाने के थानाध्यक्ष ने मुखबिर की सूचना मिलने पर दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कई दिनों से अभियुक्त फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना मिलने पर अनेठा मोड़ के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया गया है।