मंझनपुर: एक रसगुल्ला व्यापारी पर चार लोगों ने किया जानलेवा हमला, पुलिस ने व्यापारी पर ही दर्ज किया मुकदमा; मंझनपुर में हुई शिकायत
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के एक रसगुल्ला व्यापारी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंझनपुर में एसपी से शनिवार को शिकायत करते हुए बताया कि चार लोगों ने शुक्रवार को उसपर जान लेवा हमला किया है।शरीर में गंभीर चोटे आई हैं और सर पे कई टांके लगे हैं।पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने उसपर और उसके साथी पर उल्टा मुकदमा दर्ज कर दिया है।एसपी से शिकायत करते हुए इंसाफ मांगा है।