नारासन: नाथू खेड़ी गांव से पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार, वह मारपीट के मामले में फरार था
रुड़की की मंगलौर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे नाथू खेड़ी गांव निवासी मिथुन पुत्र सतपाल नाम के एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। मिथुन मारपीट के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस के द्वारा मिथुन की तलाश की जा रही थी। लेकिन मिथुन बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था। जिसके बाद पुलिस के द्वार मिथुन को गिरफ्तार कर लिया गया है।