गुमला: साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाए एक लाख रुपये, कार्रवाई की मांग
Gumla, Gumla | Oct 21, 2026 जारी थाना क्षेत्र के चटकपुर निवासी ललिता देवी के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने करीब एक लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली। इस संबंध में ललिता देवी ने गुमला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपने पैसे वापस दिलाने की मांग की।अक्टूबर माह में विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से उनके बैंक खाते से करीब एक लाख रुपये निकाल लिए गए