परिहार: परिहार में चीनी के दाम में उछाल, 48 से बढ़कर 70 रुपये किलो पहुंची कीमत
परिहार प्रखंड क्षेत्र में महंगाई का असर आम लोगों की रसोई पर पड़ रहा है। पिछले दो सप्ताह में चीनी की कीमत करीब 20 रुपये प्रति किलो बढ़ गई है। पहले 46 से 48 रुपये किलो बिकने वाली चीनी अब 68 से 70 रुपये किलो तक पहुंच गई है। इसके अलावा दाल और खाद्य तेल के दामों में तेजी बनी हुई है। चना दाल 75 से 78, अरहर दाल 74 से 110 और मूंग दाल 104 से 110 रुपये किलो बिक रही है