दतिया: ग्राम पंचायत बहादुरपुर के ग्रामीणों ने न्यू कलेक्ट्रेट में ADM को सौंपा ज्ञापन, समाजसेवी राजू त्यागी पर लगाए गंभीर आरोप
Datia, Datia | Sep 10, 2024 ग्राम पंचायत बहादुरपुर के ग्रामीणों ने राजू त्यागी समाजसेवी के खिलाफ कलेक्टर के नाम एडीएम विनोद भार्गव को सौंपा ज्ञापन। मंगलवार की शाम 05 ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि राजू त्यागी पंचायत के निर्माण कार्यों की झूठी शिकायत करते हैं जबकि सरपंच द्वारा निर्माण कार्य सही और गुणवत्तापूर्ण कराये जा रहे हैं। ग्रामीण निर्माण कार्यों से संतुष्ट हैं।