राजगीर मलमास मेले के दौरान हुई दो युवकों, पिंटू पासवान और श्रवण पासवान की नृशंस ह*त्या के विरोध में मंगलवार लखीसराय जिले के मननपुर बाजार में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुषों ने शांतिपूर्ण जनाक्रोश मार्च निकाला।
न्याय की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी
कन्या उच्च विद्यालय, मननपुर से शुरू हुआ यह पैदल मार्च पूरे बाजार से होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुँचा। प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर और तख्तियां थीं, जिन पर आरोपियों को अविलंब फां*सी देने और पूरे मामले की सीबीआई (CBI) से जांच कराने की मांग लिखी थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'न्याय चाहिए' के नारे लगाकर क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।
#lakhisarai
Surajgarha, Lakhisarai | Jun 30, 2026