प्रेस विज्ञप्ति
*दिनांक: 01 जुलाई 2026*
*महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वावधान में व महिला सशक्तिकरण केंद्र के सहयोग से'सखी वार्ता' का आयोजन नगर परिषद लखीसराय स्थित पासवान टोला मकुना में जिला मिशन समन्वयक ने दिलाई बाल विवाह रोकने की शपथ*
लखीसराय, 01 जुलाई:
महिला सशक्तिकरण केंद्र के तत्वावधान में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वंचित , पीड़ित व शोषित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करना था।
*जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार* * ने महिलाओं को मिशन शक्ति के घटकों - वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं महिला सशक्तिकरण केंद्र की योजनाओं से अवगत कराया। साथ ही बाल विवाह एवं नशा मुक्त से बचाव हेतु सामूहिक रूप से शपथ दिलाया गया।
वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार के अवसरों पर चर्चा की।
कार्यक्रम के अंत में *लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार* के द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं व लोगों को *बाल विवाह न करने एवं न होने देने की सामूहिक शपथ* दिलाई गई। सभी ने अपने क्षेत्र को बाल विवाह मुक्त व नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
उन्होंने कहा कि 'सखी वार्ता' के माध्यम से हमारा प्रयास है कि अंतिम पायदान पर बैठी महिला तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचे। जब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी, तभी सही मायने में सशक्तिकरण होगा।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका पूनम कुमारी, नीलू कुमारी सहायिका गायत्री देवी सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया।