भरगामा: भरगामा थाना परिसर में बाल विवाह, बाल श्रम, यौन शोषण एवं मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
भरगामा थाना परिसर में सोमवार को 12 बजे के करीब बाल विवाह, बाल श्रम, यौन शोषण एवं मानव तस्करी के विरुद्ध एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सामाजिक संस्था जागरण कल्याण भारती के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, सरपंच, धर्मगुरु, मौलवी एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।