भरगामा: अररिया: भरगामा थाना में थानाध्यक्ष ने कराई गुंडा परेड
अपराध और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से रविवार को सुबह 11 बजे भरगामा थाना परिसर में गुंडा परेड की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने किया। गुंडा परेड के तहत थाना क्षेत्र के चिन्हित शरारती और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को थाना बुलाकर उनकी गतिविधियों की समीक्षा की गई और कड़ी चेतावनी दी गई।