प्रतापगढ़: नगर पंचायत गड़वारा के डगरी वार्ड में विधायक ने 900 मीटर लंबी सड़क का भूमिपूजन किया
नगर पंचायत गड़वारा के डंगरी वार्ड में गुरूवार शाम 5 बजे सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने भदौसी-डंगरी संपर्क मार्ग का विधि-विधान से भूमिपूजन किया। लंबे समय से जर्जर इस 900 मीटर सड़क के लिए मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य प्रयासरत थे। विधायक ने क्षेत्र की सभी जर्जर सड़कों को जल्द दुरुस्त करने का भरोसा दिया। इस दौरान भाजपा नेता नवीन सिंह ने सभासदों का सम्मान भी किया।