पटियाली: पटियाली क्षेत्र के ग्राम खजुआ के पास नीलगाय से टकराई बाइक, हादसे में मां-बेटे हुए घायल
पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम खजुआ के पास नीलगाय से बाइक टकरा गई। हादसे में एटा के जैथरा निवासी कौशल और उनकी मां नीलम घायल हो गए। दोनों बहादुर नगर स्थित भोलेबाबा आश्रम जा रहे थे। घायलों को तुरंत पटियाली सीएचसी पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। डॉ. आकाश पुंडीर ने बताया कि दोनों की हालत सामान्य है और आवश्यक उपचार के बाद किसी प्रकार का गंभीर खतरा नहीं है।