राजपुर: पुलिस ने हेठुआ गांव में हत्या कांड के फरार आरोपियों के घर डुगडुगी पिटवाकर इश्तेहार चिपकाया
Rajpur, Buxar | May 21, 2026 जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित हेठुआ गांव हत्या कांड मामले में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में राजपुर थाना कांड संख्या 79/26, दिनांक 05 मार्च 2026, धारा 103/3(5) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्तों के घर विधिवत इश्तेहार चिपकाया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।