कटनी नगर: कटनी में दो जगहों पर विवाद के बाद हुई मारपीट, दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज
कटनी में आपसी विवाद के बाद मारपीट के दो मामले सामने आए हैं। कोतवाली और कुठला थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधीगंज का है, जहां जैन मंदिर के पीछे दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हुई।