कोईलवर: कोईलवर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में विकास योजनाओं पर मंथन, दोपहर 2 बजे तक चली बैठक
नगर पंचायत कोईलवर के सभागार में शुक्रवार को आम बोर्ड की बैठक मुख्य पार्षद सरताज आलम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। करीब दोपहर 2:00 बजे तक चली बैठक में नगर क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी शहाब याहिया, उप मुख्य पार्षद मनोरमा कुमार नगर प्रबंधक राजीव झा तथा स्वच्छता पदाधिकारी मौजूद रही।