हरसूद: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर नया हरसूद छनेरा में निकलेगी 1000 वाहनों की रैली
4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर श्री यदुवंशम सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा नया हरसूद छनेरा में यदुवंशी यादव स्वाभिमान वाहन रैली निकाली जाएगी। जिसमें करीब 1000 वाहन शामिल होंगे। स्वाभिमान वाहन रैली 4 सितंबर को सुबह 11 बजे संत बुखारदास बाबा मंदिर छनेरा से प्रारंभ होगी तथा कृषि उपज मंडी हरसूद में आरती पूजन के पश्चात वाहन रैली का समापन होगा।