टूंडला: दिल्ली से बिहार अपनी नानी के घर जाने के लिए निकले किशोर का 15 महीने बाद भी नहीं मिला सुराग
दिल्ली से बिहार अपनी नानी के घर जाने के लिए निकले 16 वर्षीय किशोर का 15 महीने बाद भी सुराग नहीं लग सका है। हालांकि किशोर टूंडला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर नजर आया था लेकिन फिर भी उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका है।