टोंक: ग्राम लांबाकला निवासी पीड़ित व्यक्ति ने मारपीट के मामले को लेकर मेहंदवास थाना में दी रिपोर्ट
Tonk, Tonk | Jun 15, 2025 मेहंदवास थाना अधिकारी ने रविवार को बताया कि ग्राम लांबाकला निवासी पीड़ित हंसराज पुत्र भुवानालाल ब्राह्मण ने मेंहदवास थाना में मारपीट के मामले को लेकर रिपोर्ट दी है। पीड़ित ने बताया कि अचानक धारदार हथियार लेकर पीछे से घनश्याम, राजाराम उर्फ कालू, रोहित शर्मा निवासी लांबा बावड़ी ने मिलकर कुल्हाड़ी,लकड़ियों व ईंट पत्थरों से मारपीट की है।