टोंक: जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर दूनी पुलिस व एसआईटी टीम ने 450 टन अवैध बजरी का स्टॉक किया ज़ब्त
Tonk, Tonk | Jun 15, 2025 जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा रविवार को जारी प्रेस नोट के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशानुसार दूनी थाना पुलिस व एसआईटी टीम ने अवैध बजरी स्टॉक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 450 टन के दो अवैध बजरी स्टॉक जप्त किए हैं।