इकौना: महिला संबंधी अपराध के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को बरदेहरा मोड़ से पुलिस ने किया गिरफ्तार
बरदेहरा मोड़ से सोनवा पुलिस ने 1 अगस्त से महिला संबंधी अपराध के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता को बीते शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल गिरफ्तार अभियुक्त का नाम छोटकऊ पुत्र वाजिद अली है जबकि गिरफ्तार अभियुक्ता छोटकऊ की पत्नी है। वहीं दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।