इकौना: थाना समाधान दिवस में सभी थानों से आये 45 प्रार्थना पत्र, DM व SP ने थाना इकौना व नवीन मॉडर्न श्रावस्ती में सुनी शिकायतें
थाना समाधान दिवस में जिले भर के सभी थानों पर कुल 45 प्रार्थनापत्र सामने आए। वहीं इस दौरान 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया है।बताते चलें की थाना इकौना व नवीन मॉडर्न श्रावस्ती में डीएम अजय कुमार द्विवेदी और एसपी घनश्याम चौरसिया के द्वारा शिकायतों को सुना गया, वहीं शिकायतों को गंभीरता से सुनकर निस्तारण के लिए संबंधित को भी निर्देशित किया गया।