इकौना: श्याम देवरिया से हसीना बानो हत्या से संबंधित एक अभियुक्ता गिरफ्तार, 12 जुलाई को हुई थी हसीना बानो की हत्या
हसीना बानो हत्या से संबंधित एक अभियुक्ता को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। दरअसल 12 जुलाई को पुरानी रंजिश मे हसीना बानो की हत्या हुई थी, वहीं इस मामले में तीन के विरुद्ध मामला पंजीकृत हुआ था। जिसमें से एक अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दूसरी अभियुक्ता को आज गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।