इकौना: चिचड़ी अच्छन पुरवा में मवेशियों के लिए चारा लाने गई 3 बालिकाएं तालाब में डूबी, एक को भेजा गया अस्पताल व 2 का शव हुआ बरामद
चिचड़ी अच्छन पुरवा में तीन लड़कियां घर से मवेशियों के लिए चारा लाने गयीं थी । वहीं तालाब के किनारे चारा काटने के दौरान पैर फिसलने से तीनो गहरे पानी में डूब गयीं। वहीं एक लड़की को निकालकर अस्पताल भेजा गया है जबकि दो अन्य लड़कियों के शव पानी से NDRF टीम ने बरामद किया है।फिलहाल पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।