इकौना: गिलौला मे संतोष पाली क्लीनिक, आवंतिका डायग्नोसिस सेंटर सील, एक मेडिकल स्टोर संचालक के विरुद्ध दर्ज कराई गई FIR
गिलौला में बीते शनिवार CHC अधीक्षक ने एसडीएम इकौना की मौजूदगी में छापेमारी की, जहां पर संतोष पाली क्लीनिक, आवंतिका डायग्नोसिस सेंटर को अवैध रूप से संचालित पाए जाने पर सील कर दिया गया। जबकि एक मेडिकल स्टोर संचालक के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा की मेडिकल स्टोर पर मरीजों का इलाज किया जाता था जिसकी शिकायत मिली थी।