इकौना: गिलौली में DM के आदेश पर कब्र से निकाला गया महिला का शव,1 अगस्त को महिला की हुई थी मौत मायके पक्ष ने की थी पीएम की मांग
गिलौली गांव में बीते एक अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई थी।वही मायके पक्ष के पहुंचने से पहले ही मृतिका का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। वहीं मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए शिकायती पत्र सौपा था। जिस पर डीएम के निर्देश पर बीते बुधवार को कब्र से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।