सिराथू: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अर्धसैनिक बल पहुंचा कौशांबी, सिराथू सीओ ने फूलमाला के साथ किया स्वागत
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी कौशांबी में भी जोर शोर से शुरू हो गई है। चुनाव में सुरक्षा के मद्देनजर अर्धसैनिक बल बीती रात कोखराज थाने पहुंचा है जहां पर इस अर्धसैनिक बल की बटालियन का स्वागत सिराथू के क्षेत्राधिकारी अवधेश विश्वकर्मा ने उनका स्वागत फूल माला पहनाकर किया है। इस मौके पर कोखराज थाना अध्यक्ष भी मौजूद रहे हैं।