सिराथू: भरवारी की पटाखा फैक्ट्री की घटना में घायल 3 और लोगों की बृहस्पतिवार को हुई मौत, अब तक कुल 11 लोगों की हो चुकी है मौत
बृहस्पतिवार को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान चमन्धा गांव के रहने वाले 14 वर्षीय राकेश पटेल, 40 वर्षीय मुन्ना और 17 वर्षीय मुकेश गौतम की मौत हो गई है। इस प्रकार भरवारी की पटाखा फैक्ट्री की घटना में अब तक कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि पांच लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।