सिराथू: बिजली विभाग ने काट दिया नलकूप का बिजली कनेक्शन, दारानगर में गहरा गया पेयजल संकट
कौशांबी के नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के नलकूप का कलेक्शन बिजली विभाग ने शुक्रवार दोपहर को काट दिया है। इसके बाद से पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद हो गई है। जिसे लेकर कस्बा के लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं लोगों ने बताया है कि उन्हें अब पीने के पानी मिलाने में भी दिक्कत हो रही है लोग दूसरी जगह से पानी ला रहे हैं।